फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत

Wed, 11 Dec 2013 01:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में जोधपुर जिले के बालेसर कस्बे के पास मंगलवार देर रात ट्रक एवं क्रूजर की आमने सामने की भिडंत में 12 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीती रात कुईइंदा गांव के पास हुए इस भीषण हादसे में घायल सात व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड दिया था तथा चार ने जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान बालिका प्राची की मौत के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ कर 12 हो गयी है।

राजस्थान की और ताजा ख्रबरें पढें यहां

आठ व्यक्ति अभी भर्ती है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। मृतकों में आठ महिला-तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल है।

गुजरात में पंचमहल जिले के वेजलपुरा गांव से ये लोग क्रूजर में सवार होकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल रामदेवरा जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कुईइंदा गांव के पास भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव मथुरादास माथुर अस्पताल में रखवा दिये हैं तथा गुजरात से परिजनों के पहुंचने पर ही उनकी शिनाख्त हो पायेगी।

अन्य राज्यों की खबरें पढें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें