फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, गली में उठाकर ले गया युवक, मासूम को कई जगह काटा

Sun, 01 Jan 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के अनुसार घटना 30 दिसंबर की है। पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दस साल की बेटी को लेकर नए ट्रैक्टर का पूजन कराने गया था। इस दौरान गांव में ही रहने वाला युवक उसकी बेटी को गली में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बच्ची को गली में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवक ने बच्ची को कई जगह काट भी लिया। मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर उच्चैन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता की रिपोर्ट के अनुसार घटना 30 दिसंबर की है। पिता ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे के करीब वह अपनी दस साल की बेटी को लेकर नए ट्रैक्टर का पूजन कराने गया था। रास्ते में वह पास की दुकान से कुछ सामान लेने गया। इस दौरान गांव में ही रहने वाला युवक सुरेंद्र उसकी बेटी को खींचकर अंधेरी गली में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

इस दौरान बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। इसके बाद उसकी बेटी रोते हुए पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान आरोपी ने बच्ची को कई जगह काट लिया। उसके शरीर पर आरोपी की दरिंदगी के निशान हैं। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें