फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भीलवाड़ा में 10 नाबालिग जोड़ों का बाल विवाह, हजार लोगों की भीड़ जुटी पर प्रशासन रहा बेखबर

Fri, 22 Apr 2022 04:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा में 10 नाबालिगों की शादी हुई। उनकी शादी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
भीलवाड़ा में बाल विवाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर लगाम नहीं लग सका है। जागरुकता की कमी के कारण आज भी पढ़ने-लिखने की उम्र में मासूमों की शादी की जा रही है। भीलवाड़ा में दो दिन पहले 10 नाबालिगों की शादी करवाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में बुधवार की रात 10 नाबालिग जोड़ों की शादी हुई। लांगरों का खेड़ा में नाबालिगों की धूमधाम से शादी की गई। बिंदौली भी निकाली गई और भोज का भी आयोजन हुआ लेकिन पुलिस प्रशासन मानो गहरी नींद में सोया था। एक एनजीओ ने पुलिस पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने बाल विवाह की सूचना भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को नाबालिग का विवाह कराने का केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। शादी में पंडित और फोटोग्राफर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें