फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फैंसी स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर

Sun, 03 Mar 2024 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध दुकान के पास स्थित एक होटल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू बस स्टैंड के पास फैंसी स्टोर की दुकान से 10 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। दुकान के शटर को तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम। चोरी की यह घटना झुंझुनू के सबसे व्यस्ततम इलाके रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई है। शनिवार सुबह 4:15 बजे अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 10 लाख रुपए चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित दुकान खोलने आया तो उसे शटर टूटा हुआ मिला। पीड़ित दुकानदार ने अंदर जाकर देखा तो उसे चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने पर तीन अज्ञात व्यक्ति नजर आए, जिसमें से दो शटर तोड़कर अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।  

विज्ञापन


दुकान के मालिक मोहम्मद रफीक पुत्र यासीन निवासी माखर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में मोहम्मद रफीक ने बताया कि उसकी शारदा हॉस्पिटल के पास फैंसी स्टोर की दुकान है। 1 मार्च को रोज की तरह रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया, अगले दिन सुबह 9 बजे दुकान आया तो शटर की पत्ति टूटी हुई थी। अंदर गया तो गल्ले में रखे 10 लाख रुपए नहीं मिले। 

थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध दुकान के पास स्थित एक होटल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें