फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: बाइक पर नकोदर के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे दो युवकों की हादसे में मौत, कार ने मारी टक्कर

Thu, 10 Nov 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला के जटपुरा क्षेत्र वासी युवक राहुल (26) पुत्र सुभाष चंद्र अपनी बाइक पर अपने दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक सेंट्रो कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर बाइक पर सवार होकर माथा टेकने जा रहे दो दोस्तों की कपूरथला-नकोदर रोड पर सड़क हादसे में मौत होने का समाचार मिला है। बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार मोहल्ला जट्टपुरा क्षेत्र निवासी राहुल (26 साल) अपनी बाइक पर दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें