फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में डरा देने वाली घटना: दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने बाइक से युवती को घसीटा, लूट ले गए बैग

Fri, 05 Jul 2024 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में सीसीटीवी में कैद यह घटना डरा देने वाली है। बाइक सवार दो लुटेरे एक युवती से उसका बैग छीनते हैं और युवती को सरेराह घसीटते हुए ले जाते हैं। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। शातिर दिन के उजाले में अपराध करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते। ताजा मामला फिरोजपुर शहर का है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिरोजपुर की सोढ़ी इंद्र सिंह वाली गली में यह घटना घटी है। 
विज्ञापन


गली से पैदल गुजर रही दो युवतियों से लुटेरे बैग छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने एक युवती से उसका बैग छीना, लेकिन युवती ने बैग को लुटेरों से बचाने के लिए एक तरफ से पकड़े रखा। आरोपी बाइक पर सवार थे और वे युवती को काफी दूर तक बाइक से घसीटते हुए ले गए। अंत में युवती के हाथ से बैग छूट गया और आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना में युवती घायल हुई है। वहीं, यह घटना गली के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फिरोजपुर में शहर में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन इस तरह की अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि शहर के लोग व व्यापारी भी सुरक्षित नहीं है। हर दिन कहीं न कहीं लुटपाट, बाइक चोरी की घटना आम हो गई है। इसके अलावा लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं भी बहुत ज्यादा हो रही हैं। लोगों ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। इन लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें