फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता को जान से मारने की धमकी: भाकियू दोआबा के जिला प्रधान को विदेश से आया फोन, गोली मारने की बात कही

Tue, 27 Aug 2024 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के किसान नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। भाकियू जिला प्रधान को विदेश से फोन कर गोली मारने की बात कही गई है। किसान नेता जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
फोन पर जान से मारने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन दोआबा के जिला प्रधान को जान से मारने की धमकी मिली है। भाकियू दोआबा के जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट को विदेशी नंबर फोन कॉल पर मारने की धमकी दी गई है। जसप्रीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी रायकोट पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जस्सी ढट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 0014038882074 नंबर से धमकी देने वाला अज्ञात व्यक्ति पटवारी कोमलप्रीत सिंह के साथ समझौता करने के लिए उसपर दबाव बना रहा था। उस व्यक्ति ने दो दिन में राजीनामा न करने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। जस्सी ढट्ट ने कॉल रिकॉर्ड पुलिस को दी है। जस्सी ढट्ट को कनाडा के शहर कैलगरी से धमकी भरी फोन कॉल की गई है। धमकी देने वाला व्यक्ति ने बताया कि वो पुलिस का भगोड़ा अपराधी है और कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। 

गौरतलब है कि 21 अगस्त को रायकोट सब रजिस्ट्रार दफ्तर में तहसीलदार विशवजीत सिंह सिद्धू के सामने पटवारी कोमलप्रीत सिंह ने किसान नेता जस्सी ढट्ट और एक अन्य के साथ हाथापाई की थी। इस घटना के बाद पटवार यूनियन और किसान जत्थेबंदियों के बीच विरोध के साथ समझौते की बात भी चलती रही। जस्सी ढट्ट पटवारी के खिलाफ पुलिस और विभागीय कार्रवाई पर अड़ा रहा, जिसके बाद एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगरांव की रिपोर्ट के आधार पर डीसी लुधियाना साक्षी साहनी ने 23 अगस्त को पटवारी कोमलप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया था। जस्सी ढट्ट ने पटवारी कोमलप्रीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने के लिए भी थाना सिटी रायकोट में एक शिकायत की है, जिस पर लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जिला अटॉर्नी से राय मांगी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। किसान नेता जस्सी ढट्ट की तरफ से दी गई कॉल रिकॉर्डिंग फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। किसी अन्य की भूमिका सामने आई तो उसे भी नामजद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें