फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, टुकड़ों में बंटा शव, परिजन बोले- आत्महत्या नहीं कर सकता बेटा

Tue, 27 Aug 2024 04:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में 12वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव ट्रैक पर टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। 

विज्ञापन
शव के ट्रैक से उठाते जीआरपी और समाजसेवी संस्था के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में 12वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हालांकि परिजनों ने शक जताया है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, पुलिस गहनता से मामले की जांच करे। अबोहर के गांव आलमगढ़ निवासी मोहित (18) सोमवार रात को घर से गांव में जन्माष्टमी देखने गए गया था। मंगलवार सुबह उसका शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइनों पर मिला, सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

घर वालों ने बताया कि मोहित 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मोहित सोमवार रात गांव में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी देखने गया और वहां से कहीं चला गया। मंगलवार अलसुबह रेलवे लाइन के की-मैन ने उसका शव रेल लाइन पर पड़ा देख इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिस पर बिटटू नरूला व मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थान पर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। 

परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम के समय पूरा खुश था और किसी प्रकार की मानसिक परेशानी भी नहीं थी आखिर किस कारण उसने आत्महत्या कर ली यह बात उन्हें भी समझ नहीं आ रही। उन्होंने पुलिस से इस मामले की कड़ी जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें