फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata-Jammu Tawi Express: अब वाया चंडीगढ़ चलेगी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 27 महीने बाद शुरू हुई सेवा 

Sun, 03 Jul 2022 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर मिशन, पठानकोट लंबे समय से कर रहा था। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया चंडीगढ़ चलाकर पूरा किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के चलते 27 माह से बंद पड़ी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ने लगी है। रविवार सुबह 11:40 बजे ट्रेन पठानकोट सिटी स्टेशन पर पहुंची। टाटा एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब सातों दिन मूरी के लिए ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे पहले मूरी के लिए चार दिन संबलपुर एक्सप्रेस चलती थी। कोरोना के बाद शुरू हुई टाटा एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। ट्रेन को अब वाया चंडीगढ़ चलाया गया है। पठानकोट से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर मिशन, पठानकोट लंबे समय से कर रहा था। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया चंडीगढ़ चलाकर पूरा किया है। 
विज्ञापन


पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि टाटा से जम्मूतवी जाने वाली 18101/18102 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की सेवा बहाल हो गई है। ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन अब वाया चंडीगढ़ होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। टाटा से आते समय ट्रेन सुबह 2:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद 3:13 बजे जम्मूतवी के लिए रवाना होगी। वापसी पर यह रात्रि 1:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

यह रहेगा टाटा-जम्मूतवी का रूट

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में चांडिल, मूरी, रामगढ़कैंट, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टन गंज, गरवा रोड,गढवा, नगर उतारी, विढम गंज, दुद्धीनगर, रेनुकुट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर,विध्याचल, मनिया, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झींझक, इटावा, शिकोहाबाद,टुण्डला, अलीगढ, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास, जंडियाला (18102 का एक तरफा ठहराव) अमृतसर, बटाला, धारवाल, गुरदासपुर, दीना नगर, पठानकोट, हीरानगर और विजयपुर जम्मू स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें