फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: फगवाड़ा में गन्ना किसानों का सांकेतिक धरना जारी, लोगों की परेशानी देख खोला हाईवे

Sat, 13 Aug 2022 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

धरने पर बैठे किसान नेताओं ने कहा कि शुगर मिल के पास करोड़ों रुपया फंसा है। सरकार अभी दे दे, हम यहां से उठकर चले जाएंगे। वह शौक से यहां पर नहीं बैठे हैं।
विज्ञापन
फगवाड़ा में हाईवे पर डटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा शुगर मिल के बाहर गन्ना किसानों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पहले किसानों की ओर से लुधियाना-जालंधर वाली एक लेन रोकी गई थी, लेकिन शुक्रवार को नकोदर रोड समेत पूरा हाईवे बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम जब किसान नकोदर रोड को ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क में लगाकर बंद कर रहे थे तो वहां पर लोगों की उनसे बहस भी हुई। इस रास्ते पर शहर के सतनामपुर, भगतपुरा, हदियाबाद, आदर्श नगर इत्यादि मोहल्ले पड़ते हैं। शनिवार को किसानों ने नेशनल हाईवे को खोल दिया। किसानों का कहना है कि हाईवे लोगों की परेशानी को देखते हुए खोला गया है। साथ ही किसान नेताओं ने मंत्री कुलदीप धालीवाल का बैठक के बाद दिए गए बयान पर भी एतराज जताया। धालीवाल ने किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद बाहर आकर कहा था कि किसान भाई मान गए हैं। किसानों ने कहा कि मंत्री के साथ इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी। किसानों का धरना जारी रहेगा। 

भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनके खातों में गन्ने का बकाया नहीं डालती। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जालंधर से लुधियाना हाईवे रोका गया था, उसे खोल दिया गया है। नकोदर वाली सड़क से भी किसानों ने ट्रालियां हटा ली हैं।

हमें शौक नहीं प्रदर्शन करने का 

धरने पर बैठे किसान नेताओं ने कहा कि वह शौक से यहां पर नहीं बैठे हैं। शुगर मिल के पास करोड़ों रुपया फंसा है। सरकार अभी दे दे, हम यहां से उठकर चले जाएंगे। वह लोगों की परेशानी समझ रहे हैं, लेकिन वे मजबूर हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से उनका समर्थन करने के लिए कहा। 

विज्ञापन


एसपी फगवाड़ा मुख्तयार राय ने कहा कि शुक्रवार रात से दोनों साइड का रास्ता खोल दिया गया है। फगवाड़ा में कहीं भी ट्रैफिक बाधित नहीं है। यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है। किसान संगठन एक साइड में सांकेतिक तौर पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें