फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: बटाला में घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे को खूंखार कुत्तों ने नोचा, सिर में लगे 100 टांके

Tue, 08 Oct 2024 10:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर घायल हुआ है। उसके सिर पर 100 टांके लगे हैं। 
विज्ञापन
Dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे सात साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे को आवारा खूंखार कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। घटना बटाला के नजदीकी गांव रसूलपुर की है, जहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्तों ने अकेला पाकर उसपर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार कुत्तों ने उक्त बच्चे को इस तरह बेदर्दी से नोचा कि उसके सिर पर 100 टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल उक्त बच्चे का इलाज बटाला के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। उक्त घायल बच्चे की पहचान गुरसेवक सिंह निवासी रसूलपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में गुरसेवक की दादी सुरिंदर कौर ने बताया कि उसका पोता गुरसेवक सिंह घर से बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लावारिस कुत्तों ने गुरसेवक सिंह पर हमला कर दिया और गुरसेवक को कई जगह पर काटना शुरू कर दिया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसके पोते को खूंखार कुत्तों से बचाया। उन्होंने बताया कि गुरसेवक के सिर में ही 100 टांके लगे हैं।
विज्ञापन


सुरिंदर कौर ने आगे बताया कि करीब चार साल पहले गुरसेवक के पिता की मौत हो गई है। वह ही बचपन से उसका पालन पोषण कर रही है। सुरिंदर कौर ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मेहनत मजदूरी करके वह अपने इस बच्चे का पालन पोषण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें