सिद्धू मूसेवाला का कत्ल 29 मई को गांव जहावरके में थार गाड़ी में हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से उक्त थार गाड़ी सुपर्ददारी पर लेने के लिए अदालत में अपील की गई थी।
दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की जिस थार गाड़ी में हमलावरों ने से गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। उस थार गाड़ी को अदालत के आदेश पर पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार को सौंप दिया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से उक्त थार गाड़ी सुपर्ददारी पर लेने के लिए अदालत में अपील की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गांव जवाहरके के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलवरों ने दर्दनाक हत्या कर डाली थी। सिद्धू मूसेवाला ब्लैक कलर की थार गाड़ी में अपने दोस्तों के साथ स्वार होकर जा रहा था। जिसके बाद से उक्त थार गाड़ी मानसा के थाना सिटी-1 में जांच के लिए लाई गई थी। जिससे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के अलावा अन्य पहलुओं से उसकी जांच की गई थी।
सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि परिवार अपने उस बेटे की गाड़ी को उसके द्वारा पहले खरीद किए गए वाहनों में शुमार करना चाहता है। जिससे सिद्धू मूसेवाला के साथ हुए बहशीआना मंजर का इतिहास देखा जा सके, वहीं सिद्धू की यादों को संजोया जा सके।
विज्ञापन
सिद्धू के परिवार की ओर से की गई अपील पर फैसला सुनाते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अतुल कंबोज की अदालत की ओर से उक्त थार गाड़ी मानसा पुलिस को सुपूर्ददारी पर सिद्धू के परिवार को देने का हुकम सुनाया है। जिसके बाद सिद्धू का परिवार उस थार गाड़ी को लेकर अपने गांव मूसा की ओर रवाना हो गया है।