फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सैनिक स्कूल कपूरथला को देश के सर्वश्रेष्ट सैनिक स्कूल का सम्मान, 35 साल बाद 11वीं रक्षा मंत्री ट्रॉफी

Sun, 12 Feb 2023 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

यह सम्मान बीते नौ फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के एक सम्मेलन में प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया। देश के सैनिक स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान मिलने स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। 
विज्ञापन
सैनिक स्कूल कपूरथला को देश के सर्वश्रेष्ट सैनिक स्कूल का सम्मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एकमात्र सैनिक स्कूल कपूरथला देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हासिल हुआ है। यहीं नहीं, भारत के सैनिक स्कूलों में से कपूरथला सैनिक स्कूल ही एकमात्र ऐसा स्कूल है, जिसे राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। यह सम्मान बीते नौ फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के एक सम्मेलन में प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया।

विज्ञापन


सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजने के लिए सम्मानित किया गया है।

यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 सालों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि यह रक्षा मंत्री ट्रॉफी कपूरथला सैनिक स्कूल ने पहली बार प्राप्त की है, बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए अतीत में भी 10 बार प्राप्त कर चुका है। यह सम्मान सैनिक स्कूल की परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक इस स्कूल ने करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं। यहां तक कि यहां के कैडेट्स गवर्नर, फौज तथा प्रशासन के सर्वश्रेष्ठ पदों तथा तकनीकी क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम पदों पर आसीन हैं।

स्कूल सभागार में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में प्रधानाचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ट्राफी को औपचारिक तौर पर स्कूल कैप्टन कैडेट आयुष्मान पराशर के सुपुर्द किया। इस मौके पर जहां संपूर्ण स्कूल उपस्थित था। कर्नल प्रशांत सक्सेना ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, आफिसर्स, सभी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को दिया है।

गौर हो कि 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यह कपूरथला के महाराजा जगतजीत सिंह के महल में तब से लेकर अब तक अनवरत गति से अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों के शख्सियत यहां आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें