फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुरदासपुर में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आज, बठिंडा से कई हिरासत में

Sun, 18 Jun 2023 07:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/बठिंडा (पंजाब)

सार

रैली के दौरान शाह केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, रैली से पहले कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुरदासपुर की दाना मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान शाह केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे। उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, रैली से पहले कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


रविवार को अमित शाह के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लुधियाना और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी संगरूर में रैली है। इसलिए पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। शनिवार को गुरदासपुर के एसएसपी हरीश दयामा ने रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहेंगी।

दरअसल, बंदी सिखों की तुरंत रिहाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मुद्दे पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने गृह मंत्री की रैली में दाखिल होकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कई दिनों से इसे लेकर पोस्टर बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बठिंडा में शनिवार सुबह ही मोर्चा के नेता व संयुक्त अकाली दल के अध्यक्ष भाई गुरदीप सिंह बठिंडा को उनके निवास स्थान से हिरासत में कर लिया गया। उनके बेटे यादविंदर सिंह ने बताया मोहाली में इंसाफ मोर्चा लंबे समय से प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें