फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Punjab: बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, कपूरथला दाना मंडी में पहुंची धान की 45000 बोरी

Fri, 27 Sep 2024 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब में शुक्रवार को विभिन्न जिलों में बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
बारिश में धान को तिरपाल से ढकते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार को विभिन्न जिलों में बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


कपूरथला की दाना मंडी में पड़ी धान की फसल को बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है। दोपहर में जैसे बारिश शुरू हुई तो एकाएक किसानों की चिंता भी बढ़ गई। मंडी में पड़े धान को बारिश से बचाने के लिए किसान तिरपाल से ढका। हालांकि फिर भी बारिश की वजह से फसल भीग गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंडी बोर्ड के सेक्रेटरी अमरदीप कौड़ा ने बताया कि मंडी में अभी तक पड़ी लगभग 45000 बोरी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होनी है। कई किसान पहले ही मंडी में धान की फसल लेकर पहुंच गए हैं। फसल की कुछ आढ़तियों ने खरीद भी की है। मौजूदा समय में मंडी में लगभग 45000 बोरी धान की पड़ी है। जिसको बारिश के चलते किसानों ने तथा संबंधित खरीददारो ने तिरपाल से ढक लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें