पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल को तेज करते हुए गुरुवार को राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब पुलिस को सफलता: तरनतारन से तीन आतंकी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए
पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले से तीन आतंकियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल जारी: विनी महाजन की जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव
पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल को तेज करते हुए गुरुवार को राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन को हटाकर उनकी जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
नए आदेश: पंजाब में बदलेंगे दलित शब्द से जुड़े गांव-कस्बों के नाम, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सख्ती
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा दलित शब्द के उपयोग पर रोक लगाने और ऐसे अन्य आपत्तिजनक शब्दों अथवा नाम वाले संस्थानों के नाम बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। आयोग की तरफ से जारी आदेश में पंजाब सरकार से कहा गया है कि जाति के आधार पर कस्बों, शहरों या धर्मशालाओं के रखे गए नामों को बदला जाए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
खुलासा: करनाल जेल में बैठे गैंगस्टर ने रची थी विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार
मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को करनाल जेल में बैठकर गैंगस्टर कौशल चौधरी ने ही अपने भगौड़े चल रहे साथियों से अंजाम दिलाया था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भंगड़े के चाहवान हैं। इसकी झलक गुरुवार को कपूरथला की इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दिखी। यूनिवर्सिटी में पहली बार पहुंचे सीएम चन्नी ने भंगड़ा टीम के साथ जमकर भंगड़ा डाला।
पढ़ें विस्तृत खबर...