निजी अस्पतालों को दी जाने वाली वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार की नई नीति पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने आपत्ति प्रकट की है। वहीं बागी सदस्यों के प्रति आलाकमान की नरमी देखकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गिले शिकवे दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
पंजाब के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर व जस्सी खरड़ का कोलकाता में एनकाउंटर
विमान से पंजाब पुलिस के पहुंचने से पहले ही पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब के दो कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ को मुठभेड़ में मार गिराया। इन दोनों गैंगस्टरों ने 15 मई को लुधियाना के जगरांव स्थित अनाज मंडी में सीआईए के सहायक सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
हैमर थ्रो का खिलाड़ी था गैंगस्टर जयपाल, ऐसे जुर्म की दुनिया में हुआ दाखिल
जयपाल और जस्सी दोनों खिलाड़ी से नशा तस्कर बने फिर गैंगस्टर बन गए। गैंगस्टर जयपाल वर्ष 2003 से पहले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हेमर थ्रो का अभ्यास करता था। वह पंजाब का हेमर थ्रो का अच्छा खिलाड़ी था और जालंधर में भी अभ्यास करता रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
नाराज खेमे के प्रति आलाकमान की नरमी के बाद अब गिले-शिकवे दूर करने में जुटे कैप्टन
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को खत्म करने के लिए उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पर अभी आलाकमान ने अपना फैसला सुनाना है। वहीं, चुनाव नजदीक होने के चलते और परिस्थितियां अपने पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए अफसरशाही को मुस्तैद कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
टीके पर तकरार: निजी अस्पतालों को वैक्सीन देने वाली केंद्र सरकार की नई नीति पर पंजाब ने जताई आपत्ति
निजी अस्पतालों को दी जाने वाली वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार की नई नीति पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने आपत्ति प्रकट की है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि निजी अस्पताल में कोविड टीकों की कीमतों को तय करने का केंद्र सरकार का फैसला बिना सूझबूझ से और बहुत देरी से लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
बटाला: प्रेमिका की धमकी से परेशान दो बच्चों के पिता ने की खुदकुशी, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
पंजाब के बटाला में प्रेमिका की धमकी से तंग आकर दो बच्चों के पिता (प्रेमी) ने सल्फास निगल कर अपनी जान दे दी। वहीं बटाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने इस संबंध में एक महिला को नामजद कर उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्जकर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...