पंजाब सरकार को झटका: निजी बसों के परमिट रद्द करने का फैसला हाईकोर्ट ने किया खारिज
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने ऑर्बिट तथा न्यू दीप बस सर्विस के परमिट रद्द करने के पंजाब सरकार के फैसले को खारिज कर दिया है। दोनों बस सर्विस ऑपरेटर की याचिकाओं को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को उनकी बसों को छोड़ने तथा किस्तों में टैक्स की राशि वसूल करने का आदेश दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: चंडीगढ़ में खुला अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का दफ्तर, भाजपा संग चुनाव लड़ने का एलान
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच हो गई है। पार्टी के कार्यालय का सोमवार को चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 डी में स्थित दफ्तर का उद्धाटन करने कैप्टन ने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने का एलान कर दिया है। अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
अमृतसर में गरजे सिद्धू: अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-झूठे हैं दिल्ली के सीएम
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने अमृतसर में कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल झूठे हैं, वह अमीर लोगों पर टैक्स लगाते हैं और उस पैसे से झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। कब तक वे लोगों को यह लॉलीपॉप उपलब्ध कराने जा रहे हैं। पंजाब में यह नहीं चलेगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बेअदबी मामला: कड़ी सुरक्षा के बीच डेरा सच्चा सौदा पहुंची पंजाब पुलिस की एसआईटी, जांच जारी
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को सिरसा पहुंचा। टीम चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी हाउस से निकलकर डेरा पहुंची। इस दौरान सिरसा एसपी डॉ. अर्पित जैन भी मौके पर रहे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
ओमिक्रॉन: पंजाब में अब किशोरों को भी लगेगा कोरोना का टीका, कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को किया जा रहा चिन्ह्ति
पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए अब किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र ने राज्य सरकार को इस कार्य के लिए कम टीकाकरण होने वाले जिलों को चिह्नित करने को कहा है। पहले चरण में केंद्र सरकार के इस टीकाकरण अभियान में 12 से 17 साल आयु वर्ग के किशोरों को शामिल किया जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...