पंजाब में फिर बिजली संकट: कोयले की कमी से सरकारी थर्मल प्लांट बंद, बाहर से भी खरीदी जा रही बिजली
पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट और गंभीर हो गया है, जिसके चलते सरकारी थर्मल प्लांट अब पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्राइवेट थर्मल प्लांटों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हाईकोर्ट ने कहा : अस्थायी कर्मचारी के आश्रित अनुकंपा आधार पर नौकरी के पात्र नहीं
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अस्थायी कर्मचारी के आश्रितों को नीति की गैर मौजूदगी में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र नहीं माना जा सकता है। हाईकोर्ट ने यह फैसला डेली वेज स्पेशल पुलिस अफसर की मृत्यु के बाद उसके बेटे द्वारा अनुकंपा आधार पर नौकरी की मांग को खारिज करते हुए सुनाया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: सुखबीर बादल को अंतरिम जमानत के लिए करना होगा आत्मसमर्पण, होशियारपुर कोर्ट ने दिया निर्देश
अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश होशियारपुर की अदालत ने अंतरिम जमानत के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 13 सितंबर तक निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों के अंतर्गत शिरोमणि अकाली दल नेताओं के खिलाफ दायर एक आपराधिक शिकायत में सुखबीर बादल ने अंतरिम जमानत का आवेदन किया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
ये भी शिक्षक: जरूरतमंद बच्चों को मुक्केबाजी सिखा रहे पंजाब पुलिस के एएसआई, अभावों में भी दे रहे आगे बढ़ने की सीख
न रिंग है, न पंचिंग बैग। है तो सिर्फ बॉक्सिंग का जुनून। खुले आसमान तले अभ्यास करते बच्चे कल सुनहरा इतिहास लिखने के लिए पसीना बहा रहे हैं। एशियन यूथ व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोहित चमोली की तरह खेलों में छाने की हसरत है। उनके इसी सपने को पूरा करने में दिनरात जुटे हैं कोच जोगिंदर सिंह।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: बटाला को अलग जिला बनाने की मांग, दो बागी मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने का मांगा समय
मुख्यमंत्री पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यक्षमता पर सवाल उठा चुके और इस्तीफे की मांग कर चुके पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। हालांकि दोनों मंत्रियों ने यह मांग बटाला को जिला बनाने और उसके विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए की है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि कैबिनेट मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...