फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: किसानों पर दर्ज केस वापस लेगी चन्नी सरकार और कैप्टन अमरिंदर पर बोले रणदीप सुरजेवाला

Sat, 02 Oct 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अब खुलेआम तंबाकू बेचना अपराध के दायरे में आएगा। पंजाब सरकार तंबाकू की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने के लिए लाइसेंस को जरूरी करने की तैयारी कर रही है। सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इसकी कार्ययोजना बना रहा है। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अपने अंदाज में ट्वीट किया। सिद्धू ने लिखा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को हम कायम रखेंगे। चाहे कोई पद हो या न हो, मैं हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: रेल ट्रैक पर धरना देने वाले किसानों पर दर्ज केस होंगे वापस, सीएम चन्नी ने दिए आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रेलवे ट्रैक पर धरने के दौरान आरपीएफ द्वारा किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। पंजाब सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी।  पढ़ें विस्तृत खबर...

रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कांफ्रेंस: कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कहा- 78 विधायकों के लिखकर देने पर उन्हें बदला गया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधायकों के कहने पर बदला गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। उन्होंने अपने स्तर पर निर्णय नहीं लिया, पंजाब के 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री बदलने के लिए लिखकर दिया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: सिद्धू बोले- मेरे पास कोई पद हो या न हो, हमेशा दूंगा राहुल और प्रियंका गांधी का साथ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अपने अंदाज में ट्वीट किया। सिद्धू ने लिखा कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को हम कायम रखेंगे। चाहे कोई पद हो या न हो, मैं हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

सख्ती के मूड में चन्नी सरकार: पंजाब में अब खुलेआम नहीं बिक पाएगा तंबाकू, लेना होगा लाइसेंस 

पंजाब में अब खुलेआम तंबाकू बेचना अपराध के दायरे में आएगा। पंजाब सरकार तंबाकू की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने के लिए लाइसेंस को जरूरी करने की तैयारी कर रही है। सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इसकी कार्ययोजना बना रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

फैसला: 864 रूट परमिट और 7500 मिनी बस रूट परमिट जारी करेगी पंजाब सरकार

पंजाब में घर घर रोजगार देने के वायदे को सच करने में आखिर राज्य सरकार जुट गई है। इसी कड़ी में जहां विभिन्न विभागों में भरती प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अब पंजाब परिवहन विभाग ग्रामीण सड़कों, प्रांतीय और जिला सड़कों पर 864 रूट परमिट व 7500 मिनी बस मार्गों पर परमिट जारी करेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें