फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : एक फरवरी से प्री प्राइमरी, पहली-दूसरी कक्षा के बच्चों को भी जाना होगा स्कूल 

Fri, 29 Jan 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल बैग टांगे बच्चे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब सरकार की तरफ से शर्तों सहित दी मंजूरी के अनुसार एक फरवरी, 2021 से प्री-प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राज्य के समूह सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल खुलने जा रहे हैं। संक्रमण के कारण पंजाब में 10 माह से स्कूल बंद हैं, शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए ही पढ़ाई करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री की सहमति लेकर पहले पड़ाव में 9वीं से 12वीं, दूसरे पड़ाव में 5वी से 8वीं और फिर तीसरे पड़ाव में तीसरी और चौथी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं। पंजाब सरकार की तरफ से जारी हिदायतों की शिक्षा अधिकारियों और अन्य स्कूल प्रबंधकों को सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। 


उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए हिदायतें भी जारी की हुई हैं। सिंगला ने विभागीय अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि एक फरवरी से लगने जा रहे प्री-प्राइमरी, पहली और दूसरी कक्षाओं के विद्यार्थी उम्र में छोटे होते हैं। इस कारण इन बच्चों का स्कूल अध्यापकों और स्कूल मुखियों की तरफ से अधिक प्राथमिकता देकर ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों की आपसी दूरी का ध्यान रख कर सीटिंग प्लान तैयार करना, मास्क का प्रयोग करना, थोड़े समय के अंतराल के साथ बार-बार हाथों को धोने या सैनिटाइज करने के संबंध में बार-बार जागरूक करना जरूरी बनाया जाना चाहिए।

स्कूल में तैनात शिक्षा सुधार टीमें और अन्य शिक्षा अधिकारी जब भी फील्ड में जाएं तो उस समय स्कूल मुखियों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए जारी नियमों का सख्ती के साथ पालन करने के लिए नेतृत्व करें। 

स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के माता पिता से भी विचार विमर्श किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से बैठकों का आयोजन भी किया। इसमें मां-बाप की तरफ से मिले भरपूर समर्थन के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से पड़ाव बार स्कूलों में कोविड-19 महामारी संबंधी निर्देशों को लागू कर खोला जा रहा है।

दस महीनों के बाद पंजाब के स्कूल सुबह 10 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक पूर्ण तौर पर दोबारा खुल रहे हैं। अब स्कूल खुलने से विद्यार्थियों को कोविड -19 के संपर्क में आने से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते रहना भी स्कूल मुखियों और अध्यापकों की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। - विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें