फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: पंजाब कांग्रेस ने हाईकमान को भेजी 35 प्रत्याशियों की पहली सूची, नौ मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे 

Tue, 11 Jan 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) 

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक बुलाई। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की गई। दरअसल कोविड-19 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व से जुड़ी सभी बैठकों को वर्चुअल बैठकें रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 35 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट पार्टी हाईकमान को भेज दी है। इसकी पुष्टि पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल ने एक बातचीत के दौरान की है। प्रदेश कांग्रेस ने पहली लिस्ट जो कांग्रेस हाईकमान को भेजी है। इसके साथ उन 9 विधायकों के नाम भी भेजे गए हैं जिनकी 2022 चुनाव में टिकट काटे जाने का जिक्र किया गया है। इसके पीछे मुख्य कारण उक्त 9 विधायकों की सर्वे रिपोर्ट सही न आना बताया जा रहा है। 

20 प्रत्याशियों की होगी पहली सूची

आगामी कुछ दिनों में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। जिसमें 15 से 20 प्रत्याशियों के नाम शामिल होंगे। पवन गोयल ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक बुलाई। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की गई। दरअसल कोविड-19 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व से जुड़ी सभी बैठकों को वर्चुअल बैठकें रखने का फैसला किया है। इसी के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव के एलान से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने सुबह 11 बजे यह बैठक की। 

विज्ञापन

 

गोयल ने बताया कि पार्टी की इस सीईसी बैठक से पहले उम्मीदवारों के नाम के चयन को लेकर पंजाब कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अब तक 4 दौर की बैठकें दिल्ली में हो चुकी हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ व अन्य कई नेताओं से चर्चा कर करीब 35 उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को इन नामों को सौंप दिया है। 

कैप्टन के नजदीकियों पर गिरेगी गाज

शनिवार को हुई इस बैठक में करीब 25 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के साथ उन 9 मौजूद विधायकों के नाम भेजे गए है जिनकी इस बार टिकट काटी जानी है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को 15 से 20 नामों पर सीईसी ने अंतिम मुहर लगा दी है। उम्मीद है कि पार्टी 15 से 20 उम्मीदवारों के नाम अगले कुछ दिनों में एलान कर देगी। वहीं दूसरी ओर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि पंजाब में एक परिवार से एक ही सदस्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा। पार्टी इसका कड़ाई से पालन करेगी। सूत्रों के मुताबिक जिन विधायकों के टिकट कटने की बात कही जा रही है वे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें