कैप्टन ने लगाए थे कई आरोप
इससे पहले शनिवार को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर आरोप लगाया था कि वे अवैध रेत खनन में हिस्सेदार हैं। अवैध रेत माइनिंग में शामिल होने से चरणजीत सिंह चन्नी के इनकार को सफेद झूठ बताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि अवैध माइनिंग के काम में चन्नी सहित कांग्रेस के कई अन्य नेताओं व विधायकों की हिस्सेदारी है।
पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) नेता ने कहा कि एक ओर चन्नी अवैध खनन में शामिल रहे हैं और दूसरी ओर ‘हैशटैग मी-टू’ घटना में भी उनका नाम आने से लोगों को पता चल चुका है कि वे कितने घृणित व्यक्ति हैं। कैप्टन ने चन्नी की ‘हैशटैग मी-टू’ घटना के बारे में विस्तार से बताया कि संबंधित महिला ने केस को आगे ले जाने का फैसला नहीं किया और चन्नी की माफी को स्वीकार कर लिया। अगर महिला ने माफी स्वीकार न की होती और वे केस को आगे ले जाना चाहतीं तो मैं चन्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता। उनकी अपनी इतनी ही भूमिका थी कि उन्होंने चन्नी से कहा कि वे महिला अधिकारी से माफी मांगें, जो उन्होंने किया और उनकी माफी महिला द्वारा स्वीकार कर ली गई।