कुछ अलग करते हुए इस बार प्रदेश भर में डीसी और एसएसपी को ये कहा है कि किसने किससे ठेके पर जमीन ली है, लोगों को सब पता होता है। मुआवजा उसे मिलना चाहिए जो उस मौजूदा समय में खेती कर रहा था। पहले कानून था कि पांच किल्ले से ज्यादा वाले किसान को मुआवजा नहीं मिलता था। मगर अब से ऐसा नहीं होगा।
पहले की सरकारों ने जख्म पर नमक लगाया
मान ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में लोगों को मुआवजे के महज 54-54 रुपये के चेक आते रहे हैं जोकि उनके साथ मजाक होता था। जख्मों पर नमक लगाने जैसा मजाक होता था। मगर वे आज ही अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यहां आए हैं। अब से ऐसा नहीं होगा। 15 हजार रुपये प्रति किल्ला हर प्रभावित को मिलेगा और दस दिन में रुपये खातों में आ जाएंगे। चाहे किसान हो, उससे साथ जुड़ा मजूदर हो या कोई भी गरीब।
जल्द फसल बीमा नीति लाएगी पंजाब सरकार: मान
भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार जल्द फसल बीमा नीति लाएगी। केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना केवल कागजों तक ही सीमित रह गई थी लेकिन पंजाब सरकार की योजना से किसानों को असल राहत मिलेगी। उन्होंने रविवार को समाना के गांव जाहलां में बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। सीएम मान ने फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई और मुआवजे में 25 फीसदी वृद्धि का एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर फसल का नुकसान 75 फीसदी से ज्यादा होता है तो उनकी सरकार किसानों को 15000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देगी। वहीं अगर नुकसान 33 से 75 फीसदी तक होता है तो किसानों को 6750 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।