फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: पनाह देने वाली महिला के फोन से अमृतपाल ने राजदार सुखप्रीत से की थी लंबी बात, नेपाल भाग गया वो!

Sun, 26 Mar 2023 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पटियाला/जालंधर

सार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पटियाला में करीब छह से सात घंटे रुका था। खालिस्तान समर्थक के तीन और सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पटियाला में पनाह देने वाली महिला के फोन से अमृतपाल ने राजदार सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी।
विज्ञापन
Amritpal singh - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल आठ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अमृतपाल के लगातार सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। कभी लुधियाना, कभी पटियाला के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। पटियाला में अमृतपाल महिला बलबीर कौर के पास रुका। उसके मोबाइल से लंबी बातचीत की। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में वह शर्ट, पैंट, जैकेट और चश्मा पहने और मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से अरेस्ट किया है। 

अमृतपाल शाहाबाद जाने से पहले बलबीर कौर के घर पर करीब छह से सात घंटे ठहरा था। बताया जाता है कि खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल 19 मार्च को लुधियाना से होते हुए पटियाला पहुंचा था। यहां वह सरहिंद रोड स्थित रिश्तेदार के घर पर रह रही महिला बलबीर कौर के यहां ठहरा था।
विज्ञापन


यहीं पर अमृतपाल अपना हुलिया बदलकर बलबीर से उसकी स्कूटी लेकर शाहाबाद के लिए निकल गया था। उसने पैंट, शर्ट, जैकेट और चश्मा पहना हुआ था। 20 मार्च का भी एक फुटेज वायरल हुआ है, इसमें वह छाता लेकर शाहाबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाता हुआ दिख रहा है। 
 

अमृतपाल का राजदार है सुखप्रीत 
अमृतपाल ने शाहाबाद से गिरफ्तार बलजीत कौर के मोबाइल से सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी। बात करने के बाद अमृतपाल ने बलजीत के मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में पुलिस ने सुखप्रीत का नंबर रिकवर किया और इंदौर तक पहुंच गई। सुखप्रीत को 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

 

सुखप्रीत अमृतपाल सिंह का करीबी है। उसे अमृतपाल की गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में जानकारी है। सुखप्रीत अमृतसर के मजीठा के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से इंदौर गया था।

 

आशंका... कहीं नेपाल ही तो नहीं भाग गया 
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में थी। यहां से नेपाल बेहद करीब है। इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही है कि शायद वह नेपाल पहुंच चुका है।


 

अमृतपाल को लेकर अलर्ट के बाद नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
उधर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल की ओर भागने की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद पीलीभीत में बॉर्डर क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ एसएसबी की टीम भी सक्रिय हो गई है। जानकारी साझा करने को मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर नया खुलासा, SGPC में अपना दखल कायम करना चाहता था खालिस्तान समर्थक

 

एडीजी जोन के निर्देश के बाद लखीमपुर के अलावा पीलीभीत की सीमा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कच्चे रास्तों से भी आवागमन होता है। खुली सीमा होने के चलते नेपाल की ओर भागने में आसानी रहती है। 


विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट के बाद पंजाब से फरार चल रहे अमृतपाल के नेपाल की ओर से भागने की संभावना जताई गई। रिपोर्ट के अनुसार उसके हरियाणा से निकलकर नेपाल की ओर जा सकता है। इसको लेकर जनपद में बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: छापा पड़ने के डर से अमृतपाल ने भागने के लिए खुलवा दिए थे घर के पीछे के दरवाजे, भाई-बहन...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें