फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह : केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल, जानिए विपक्ष से कौन-कौन आ सकता है?

Wed, 16 Mar 2022 10:38 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में होगा। 
विज्ञापन
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 12:30 बजे मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


इस शपथ ग्रहण समारोह के जरिए आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर आसपास के राज्यों में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी करेगी। हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। समारोह में पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

 

कौन-कौन समारोह में होगा शामिल? 

चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू, भगवंत मान और सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि विपक्ष की तरफ से कोई भी नेता समारोह में शामिल नहीं होगा। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। 

 बताया जाता है कि मान के शपथ समारोह के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इनके भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद नहीं है। 

समारोह से जुड़ी सारी जानकारी
  • भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में शपथ लेंगे। हालांकि, समारोह में शामिल होने वाले लोगों से समय से पहले ही पहुंचने के लिए कहा गया है। 
  • पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण 'अमर उजाला' के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा आप 'अमर उजाला' के मोबाइल एप और वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी खबरें देख और पढ़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका लाइव प्रसारण कराने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

भगवंत मान ने की अपील 

भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें मान ने कहा, 'मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे।'

मान ने आगे कहा, 'मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी। मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती' रंग में बदल देंगे।'

आप ने रिकॉर्ड जीत हासिल की
आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें