फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस: 20 कांग्रेस विधायकों पर केस

Fri, 15 Mar 2013 11:35 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में सीनियर इंटेलिजेंस असिस्टेंट हेडकांस्टेबल जयपाल की पिटाई के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पंजाब के 15-20 कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें कांग्रेसी विधायक गुरकीत सिंह कोठली, कुलजीत नागरा, जगमोहन कंग, सुखविंदर रंधावा, राणा गुरजीत सिंह और बलबीर सिद्धू भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की भी जयपाल से शिनाख्त कराई जाएगी। पुलिस ने इन विधायकों पर आईपीसी की धारा 353 ,332 , 384 ,184 ,147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल, डीएसपी आशीष कपूर इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेसी विधायक तरनतारन में पुलिस द्वारा की गई मारपीट की पीड़ित युवती को लेकर पंजाब विधानसभा पहुंचे थे। पुलिस ने युवती का एंट्री पास नहीं दिया और इसी बात को लेकर कांग्रेसी विधायकों व पुलिस के जवानों के बीच हाथपाई हो गई। सीनियर इंटेलिजेंस असिस्टेंट हेडकांस्टेबल जयपाल ने आरोप लगाया कि हाथापाई के दौरान कांग्रेसी विधायक गुरकीत सिंह कोठली, कुलजीत नागरा, जगमोहन कंग, सुखविंदर रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, बलबीर संधू समेत 15-20 एमएलए ने उसकी पिटाई की।

जयपाल ने उसी समय इन विधायकों के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जयपाल का सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाकर डीडीआर दर्ज की। वीरवार को आईजी आरपी उपाध्याय और एसएसपी आरएस घुम्मन भी मामले की जांच के लिए पंजाब विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद आईजी आरपी उपाध्याय ने जयपाल की शिकायत पर कांग्रेसी विधायकों पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

 
विधायकों ने पुलिस पर लगाया आरोप
कांग्रेसी विधायकों ने वीरवार को पुलिस हेडक्वार्टर में आईजी आरपी उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जयपाल समेत पंजाब पुलिस के जवानों पर आरोप लगाया कि ये जवान सीएलपी आफिस के कमरा नंबर 60 में जबरदस्ती अंदर घुस गए थे और विधायकों को धमकी भी दी। आईजी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिलाया।

पंजाब विधानसभा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर कांग्रेसी विधायकों पर मामला दर्ज किया है। कांग्रेसी विधायकों ने भी मुझे शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन

- आरपी उपाध्याय, आईजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें