फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में महिलाओं पर फिर बरसा पुलिसिया कहर

Thu, 14 Mar 2013 11:54 AM IST
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन के बाद अब जालंधर के लांबड़ा थाना पुलिसकर्मियों ने आधी रात को घर में घुसकर महिलाओं पर कहर बरपाया। आरोप है कि पुलिसवालों ने महिलाओं के सिर दीवार में मारे, जिससे एक महिला घायल हो गई। मामले में एसएसपी देहात यूरिंदर सिंह हेयर ने आश्वासन दिया है कि आरोपी एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी रजनी ने बताया कि मंगलवार रात उसके घर में लांबड़ा थाने का एएसआई केवल सिंह जबरदस्ती घुस आया। आते ही उसने उसके बुजुर्ग ससुर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घर में मौजूद महिलाओं ने जब पुलिसकर्मी का विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रजनी ने आरोप लगाया कि एएसआई नशे में था। बाद में थाने का एसएचओ भी मौके पर पहुंच गया। रजनी ने बताया कि पुलिस ने उसको पति को पहले एक झूठे केस में फंसाया। वह लांबड़ा थाना के एसएचओ जसविंदर सिंह के खिलाफ आवाज उठाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को इसकी सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी एसएचओ जसविंदर पाल सिंह व एएसआई केवल किशन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को चंडीगढ़ तक ले जाया जाएगा। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें