फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : आम आदमी पार्टी ने कृषि कानूनों की आठ लाख प्रतियां जलाकर मनाई लोहड़ी

Wed, 13 Jan 2021 07:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने लोहड़ी को किसान आंदोलन के शहीदों को समर्पित करते हुए बुधवार को पंजाब भर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने दावा किया कि पंजाब भर में कार्यकर्ताओं ने 16 हजार स्थानों पर कृषि कानूनों की आठ लाख प्रतियां जलाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन में शहीद हुए किसानों को याद किया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने बताया कि ये कृषि कानून हमारे अन्नदाताओं की मौत का वारंट हैं। इसलिए हमने किसान भाइयों के साथ मिलकर उनकी आवाज और मांगों को बुलंद करने के लिए इस जानलेवा काले कानून को लोहड़ी की आग में जला दिया।


उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब के किसानों का बेटा देश की सीमा पर दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो रहा है और दूसरी तरफ हमारे किसान अपने ही देश के तानाशाह के खिलाफ आंदोलन करते हुए शहीद हो रहे हैं। भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शीर्ष अदालत भी किसानों की समस्याओं को सही ढ़ंग से नहीं समझ पाया और कोर्ट से भी किसानों को न्याय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे 65 किसानों की जान चली गई, लेकिन मोदी सरकार और भाजपा के नेता किसानों के खिलाफ झूठे बयान देकर और झूठे आरोप लगाकर किसानों को मानसिक पीड़ा दे रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन के पहले दिन से ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगे भी अपने किसान भाइयों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करती रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें