फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: पुरानी सब्जी मंडी में गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, 10 दुकानें टूटीं, चार दुकानदार घायल

Wed, 24 Jul 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में बुधवार सुबह बरसात के कारण पुरानी सब्जी मंडी में पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली की तारें टूट गई और यातायात भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
कपूरथला में गिरा पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार सुबह पीपल का एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इससे करीब 10 दुकानों का भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। 
विज्ञापन


लगभग 100 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ के गिरने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हुए है। वहीं रास्ता भी पूरी तरह से जाम हो गया है। निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इसकी पुष्टि निगम कमिश्नर अनुपम कलेर और डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने भी की है।    

जानकारी के अनुसार कपूरथला में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद पुरानी कचहरी परिसर के पीछे बनी सब्जी मंडी में लगभग 100 साल से अधिक पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इससे आसपास लगी सब्जी की 10 अस्थाई दुकानें टूट गई। वहीं पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी टूट गई है और क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। पेड़ गिरने से कुलविंदर पत्तड़, बॉबी, मुंशी, भजन मन्ना इलेक्ट्रॉनिक, विपन आदि दुकानदारों को चोट आई है। 
विज्ञापन


इस हादसे में एक इमारत के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान हुआ है और चार दुकानदार घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक और पीसीआर टीम पहुंची हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस संबंध में निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि घटना स्थल पर निगम की टीम कुछ देर में पहुंच जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें