फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कार में जा रहे यूथ अकाली नेता पर बरसाईं गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 05 Oct 2021 08:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

गांव बोसर कलां का रहने वाला 30 वर्षीय यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 9 बजे कार से अपनी पत्नी के साथ सनौर से अपने गांव की तरफ जा रहा था।
 
विज्ञापन
यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में सनौर के पास कार में अपनी पत्नी के साथ जा रहे यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह (30) की सोमवार रात गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावर का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वरिंदर सिंह का चचेरा भाई हरफूल सिंह भी अकाली नेता है और ब्लाक समिति का चेयरमैन भी रह चुका है। थाना सनौर प्रभारी अमृतवीर सिंह ने बताया कि नजदीक गांव बोसर कलां का रहने वाला 30 वर्षीय यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 9 बजे कार से अपनी पत्नी के साथ सनौर से अपने गांव की तरफ जा रहा था।

यह भी पढ़ें - अलग-थलग पड़े सिद्धू: इस्तीफा मंजूर करने के मूड में हाईकमान, सांसद रवनीत बिट्टू बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष 
विज्ञापन


रास्ते में बोसर बीड़ के नजदीक पीछे से आ रहा एक बाइक सवार लगातार हार्न बजा रहा था। वरिंदर सिंह को लगा कि बाइक सवार साइड मांग रहा है। उसने कार को धीमे करते हुए साइड कर लिया। लेकिन, बाइक सवार ने अपनी बाइक से कार में टक्कर मारी। जैसे ही वरिंदर सिंह ने देखने के लिए गाड़ी का शीशा खोला, तो बाइक सवार ने उस पर गोलियां दाग दीं। 

पुलिस के मुताबिक एक गोली वरिंदर सिंह के सिर, दूसरी मुंह और तीसरी गोली बाजू में लगी। उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उसकी एक सात साल की बेटी भी है। रात को जैसे ही इस हत्या की सूचना सनौर के अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को मिली, वह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक जताया। पुलिस वारदात स्थल के नजदीक के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें