फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड का पड़ोसी ने सिर में हथौड़ा मारकर किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अर्बन एस्टेट के तहत पड़ते तफज्जलपुरा इलाके में एक महिला होमगार्ड के सिर में हथौड़ा मार कर पड़ोसी ने कत्ल कर दिया। यह महिला साइबर क्राइम सेल में तैनात थी। महिला को उसके पति की मौत के बाद उसकी जगह नौकरी मिली थी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला होमगार्ड की पहचान 45 साल की रशविंदर कौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रशविंदर कौर के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी और उनके कोई संतान भी नहीं थी। रशविंदर ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। ऊपर से उसका नौकरी में अभी प्रोवेशन पीरियड चल रहा था। ऐसे में पड़ोसी सुखदेव सिंह उर्फ टिम्मी महिला की मदद करता था। पति की मौत के बाद मिले करीब चार लाख रुपये में से भी आरोपी मदद के बहाने काफी पैसे ले गया था।
यही नहीं जब रशविंदर कौर को सैलरी मिलती थी, तो आरोपी सुखदेव सिंह ही उसका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकलवाता था। कुछ दिन पहले दोनों का पैसों को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने हथौड़ा मार कर रशविंदर कौर का कत्ल कर दिया। पड़ोसियों ने शव देखने के बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें