फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां उठाने को लेकर ऑटो चालकों के दो गुट भिड़े, बाजू पर किरपाण लगने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला में रविवार को लीला भवन चौक के नजदीक उस समय हंगामा हो गया, जब सवारियां उठाने को लेकर ऑटो चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान बाजू पर किरपाण का वार होने से एक ऑटो चालक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम में से एक मुलाजिम पर भी आरोपियों ने तलवार साथ वार करने की कोशिश की। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन के खिलाफ हत्या की कोशिश और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी हेमंत शर्मा ने बताया कि ऑटो चालक निहंग सिंह सुखबीर सिंह बाद दोपहर खालसा कालेज के पास से दो सवारियां लेकर आ रहा था। लीला भवन चौक के नजदीक इनकम टैक्स दफ्तर के पास दो लड़कियों के इशारा करने पर सुखबीर ने उन दोनों को भी ऑटो में बैठा लिया। इसका ऑटो यूनियन के नुमाइंदों ने विरोध किया। तू-तू मैं-मैं के साथ मामले ने तूल पकड़ा और निहंग सिंह सुखबीर सिंह ने किरपाण निकाली और नरदेव सिंह नाम के एक व्यक्ति के बाजू पर किरपाण से कई चोटें मारीं। जान बचाते हुए नरदेव सिंह मौके से फरार हो गया। इसके बाद निहंग सिंह सुखबीर सिंह ने फोन करके मौके पर अपने साथियों को बुला लिया। बाद में निहंग सिंह सुखबीर सिंह, उसके साथियों कुलदीप सिंह व जोगिंदर सिंह उर्फ तरूण ने वहां खड़ी तीन ऑटो की बुरी तरह से तोड़-फोड़ कर दी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब निहंग सिंहों को शांत कराके मौके से हटाना चाहा, तो एक ने पुलिस पर ही वार करने के इरादे से तलवार हवा में लहरा दी। लेकिन पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने तीनों आरोपियों सुखबीर सिंह, कुलदीप सिंह व जोगिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें