फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: लाखों हड़पने के बाद बेटे-बहू ने घर से निकाला, परेशान बुजुर्ग ने वृद्ध आश्रम में की आत्महत्या

Wed, 28 Jul 2021 07:16 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में एक बुजुर्ग को अपनों ने ही मरने के लिए मजबूर कर दिया। तकलीफ इतनी थी कि बुजुर्ग उसे बर्दाश्त न कर सका। अंत में उसने वृद्धा आश्रम में ही मौत को गले लगा लिया। इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बेटा-बहू समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला के गांव रोंगला के वृद्ध आश्रम में रह रहे एक 66 साल के बुजुर्ग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने बुजुर्ग के सुसाइड नोट के आधार पर बेटे, पत्नी, बहू, दो भतीजों समेत 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक बुजुर्ग की पहचान रत्न सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के पास बुजुर्ग के भाई हरमेश सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ जिला मोहाली ने बयान दिया है कि उनके भाई रत्न सिंह डाकखाना पटियाला से सेवानिवृत्त थे। कभी वह अपने गांव स्थित घर आ जाते थे और कभी गुरुद्वारों व वृद्ध आश्रम में रहते थे। लेकिन करीब दो वर्षों से वह गांव रोंगला के वृद्ध आश्रम में ही रह रहे थे।

मौके से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक रत्न सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद दिसंबर 2015 में उसके सगे भतीजे दविंदर सिंह व रविंदर सिंह उसे सेवा करने के बहाने अपने साथ लुधियाना ले गए थे। जहां भतीजों ने बुजुर्ग से उसकी रिटायरमेंट और जमीन के करीब 40 लाख रुपये धोखे से ले लिए और बाद में घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


रत्न सिंह जब भी पैसे मांगने भतीजों के पास जाते तो वह उन्हें घर में नहीं घुसने देते थे। वृद्ध आश्रम में इंद्र कुमार नाम का व्यक्ति भी रत्न सिंह को परेशान करता था। रत्न सिंह का लड़का हरचरन सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर, बहू मंजू रानी उन्हें परेशान करते थे। 

जमीन खरीदने वाले बचित्तर सिंह ने भी बुजुर्ग को पूरे पैसे नहीं दिए थे। इन सबसे तंग आकर बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट व बुजुर्ग के भाई के बयान पर बेटा, बहू, पत्नी, दोनों भतीजों, प्रापर्टी डीलर बचित्तर सिंह निवासी गांव पतो जिला मोहाली, जमीन खरीदने वाले करतार सिंह, वृद्ध आश्रम में रहने वाले इंद्र कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें