फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)

सार

पति ने गुस्से में महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिए। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के लोगों ने पंचायत प्रधान को सूचित किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले में उपमंडल चुराह की हिमगिरी पंचायत में पति ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मृतक महिला की पहचान कांछी देवी (42) पत्नी जय सिंह गांव दियोतनगर, तहसील चुराह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इस बीच,  पति ने गुस्से में महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिए। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के लोगों ने बुधवार सुबह पंचायत प्रधान को सूचित किया। 

हिमगिरी पंचायत प्रधान चंपा देवी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला बच्चों से घटना को लेकर पूछताछ की। इसमें महिला और उसके पति के बीच विवाद की बात सामने आई। महिला के पांच बच्चे हैं। 
विज्ञापन


तीसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार स्वयं टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि हिमगिरी पंचायत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें