फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : कोरोना हुए में पढ़ाई के नुकसान को पूरा करने के लिए सरकारी स्कूलों में करवाया जाएगा तीन माह का ब्रिज कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कोरोना काल के दौरान स्कूलों के बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के हुए नुकसान की भरपाई के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष योजना बनाई है। इसके तहत पढ़ाई में पिछड़े प्राइमरी क्लास केे विद्यार्थियों को तीन महीने का ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले के स्कूलों में काम शुरू हो गया है। इससे स्टूडेंट्स अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी शिक्षा) इंजीनियर अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज कोर्स को लेकर जिले के सभी बीपीईओ और स्कूल अध्यापकों की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
खास बात यह है कि इस ब्रिज कोर्स को शुरू कराने से पहले स्कूलों में विद्यार्थियों का बेसलाइन टेस्ट कराया जा रहा है। इस टेस्ट को कराने का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को जांचा जा सकेगा। साथ ही यह देखा जा सके कि विद्यार्थी पढ़ाई में कितना पिछड़ा है।
विज्ञापन

इससे मिलने वाले नतीजों को देखकर ही कोविड कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के हुए नुकसान को पूरा करने के लिए तीन महीने का ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी एलीमेंटरी स्कूल जाफरपुर समेत अराईमाजरा, दशमेश नगर आदि में इस बेसलाइन टेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लासों में जाकर बच्चों से बात भी की।
क्या होता है ब्रिज कोर्स
अल्प विधि के कोर्स को ब्रिज कोर्स कहते हैं। महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं। ब्रिज कोर्स में वहीं शामिल किया जाता है, जिसे छात्र आसानी से समझ सके। इससे अगली कक्षा में पदोन्नत होने पर छात्र में आत्मविश्वास पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें