फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : नहाने के लिए गए दो नौजवान भाखड़ा में बहे, एक को बचाने के लिए दूसरे ने मारी थी छलांग

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। जिले के गांव खेड़ी गंडियां के नजदीक भाखड़ा नहर में नहाने आए दो युवकों के डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना की कुछ समय बाद दोनों के शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। बरामद शव एक दूसरे से लिपटे थे। आशंका है कि डूबते वक्त दोनों ने एक दूसरे को कसकर पकड़ लिया था, लेकिन तेज बहाव के कारण जान नहीं बची।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी थाना खेड़ी गंडियां के इंचार्ज इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने बताया कि मोहाली के गांव रामपुर कलां का रहने वाला दसवीं क्लास का छात्र प्रदीप उर्फ बिल्लू (14) पुत्र राम शरण बनूड़ के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। इन दिनों उसके पेपर चल रहे थे। दोपहर 12 बजे पेपर देने के बाद वह नहाने के लिए गांव खेड़ी गंडियां के नजदीक भाखड़ा नहर पर आ गया। फ्लाईओवर पुल के नजदीक सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं और मुलाजिम भी तैनात रहते हैं।
इसलिए वहां तो नहीं आया। करीब सात किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर जाकर भाखड़ा नहर में नहाने उतर गया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगा। उसे डूबता देख पुल पर बैठे लखवीर सिंह (16) निवासी गांव नरड़ू पटियाला ने बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन प्रदीप को बचाते वक्त लखवीर सिंह भी डूबने लगा। इसी बीच प्रदीप ने बचने के लिए लखवीर सिंह को जोर के पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के शव भी एक-दूसरे के साथ लिपटे थे। नौजवानों के शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर ही बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

घटना के तुरंत प्रशासन ने भाखड़ा नहर समेत अन्य सभी नदियों में नहाने पर लगाई रोक
इस दुखद घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने भाखड़ा नहर समेत अन्य सभी छोटी व बड़ी नदियों में नहाने पर रोक लगा दी है। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह थिंद ने कहा कि गर्मी का मौसम होने के कारण इन दिनों अकसर स्कूलों व कालेजों के स्टूडेंट्स व अन्य लोग नहाने के लिए नदियों व नहर पर चले जाते हैं। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते नौजवानों के डूबने का खतरा रहता है। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से नदियों में नहाने पर रोक लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें