फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी मंगेतर ने पहली पत्नी का भी नाइट्रोजन गैस सुंघाकर किया था कत्ल, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सगाई के बाद बठिंडा से शादी की शॉपिंग के बहाने बुलाकर महिला का कत्ल करने वाले आरोपी मंगेतर ने अपनी पहली पत्नी की भी हत्या की थी। दोनों मामलों में हत्या करने का तरीका एक ही था। दोनों महिलाओं को नाइट्रोजन गैस सूंघाकर वारदात को अंजाम दिया गया। जांच में पुलिस ने यह खुलासा करते हुए होने वाली पत्नी की लाश को आरोपी के घर के बेडरूम से फर्श उखाड़ कर बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार करके पुलिस ने अदालत से उसका छह दिनों का रिमांड हासिल किया है। इसमें और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 अक्तूबर 2021 को बठिंडा से छपिंदरपाल कौर (28) पटियाला में अपने मंगेतर नवनिंदरप्रीत पाल सिंह निवासी सलारिया विहार अर्बन एस्टेट के बुलावे पर शादी की शॉपिंग करने आई थी। अगले दिन नवनिंदरप्रीत ने लड़की के पिता सुखचैन सिंह को फोन किया और कहा कि छपिंदरपाल कौर नाराज होकर कहीं चली गई है व अपना मोबाइल भी उसके पास छोड़ गई है। परिवार वाले तुरंत पटियाला पहुंचे। उन्हें पता लगा कि आरोपी की पहले भी शादी हो चुकी है। पिता ने पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट में आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए उस पर अपनी बेटी के कत्ल करने के आरोप लगाते केस दर्ज करा दिया। पिता सुखचैन सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी सगाई के बाद से लगातार शादी के लिए टाल-मटोल कर रहा था, जबकि शादी 20 अक्तूबर 2021 की तय हुई थी। गौरतलब है छपिंदरपाल कौर ने एलएलबी की हुई थी और वह आगे जाकर सफल वकील बनना चाहती थी।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने छपिंदरपाल कौर को भी नाइट्रोजन के बारे में भ्रम में रखते हुए विश्वास दिलाया कि वह उसे आक्सीजन का मास्क लगा रहा है। आक्सीजन लेने से चेहरे पर ग्लो आती है। नाइट्रोजन गैस चढ़ने से बठिंडा निवासी छपिंदरपाल कौर की मौत हो गई। आरोपी ने सुखदीप कौर के बाद एक अक्तूबर 2018 को एक और लड़की लखविंदर कौर निवासी भवानीगढ़ के साथ भी शादी की थी। दो शादियों के बाद बठिंडा की महिला से सगाई के बाद आरोपी अब खुद को फंसा महसूस कर रहा था। जिस कारण उसने पहली पत्नी सुखदीप कौर व होने वाली पत्नी छपिंदरपाल कौर को साजिश तहत कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन

जिस दिन पटियाला आई छपिंदरपाल कौर, उसी दिन कर दिया था कत्ल
एसएसपी ने बताया कि जिस दिन छपिंदरपाल कौर पटियाला आई, उसी दिन मंगेतर ने कत्ल करके उसकी लाश घर के बेडरूम में गड्डा खोदकर दबा दी थी। किसी को शक न हो, इसलिए उस पर टाइलें आदि लगवाकर बेड लगा दिया था। पुलिस ने फर्श उखाड़ कर लाश को बरामद कर लिया है। लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गर्भवती पत्नी की भी नाइट्रोजन गैस सुंघाकर की थी हत्या
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 12 फरवरी 2018 को गांव बिशनपुरा तहसील सुनाम की रहने वाली तीन एमए करने वाली सुखदीप कौर के साथ भी शादी की थी। इसकी भी हत्या आरोपी ने 19 सितंबर 2021 की देर रात नाइट्रोजन गैस सूंघा कर की थी। वारदात के बाद पत्नी के परिवार वालों को बताया था कि उसकी मौत अटैक से हो गई थी। जांच में आरोपी ने माना है कि मरने वक्त उसकी पत्नी गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें