फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में वीसी दफ्तर के आगे अध्यापकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के अध्यापकों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में वीरवार को वाइस चांसलर दफ्तर के आगे जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) के बैनर तले किए इस प्रदर्शन में अध्यापकों ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उन्हें वेतन के लिए सताया जा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले में लगातार चुप्पी साधे है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अध्यापकों को जल्द से जल्द वेतन जारी करना चाहिए। साथ ही यूनिवर्सिटी की वित्तीय स्थिति में सुधार की भी मांग सरकार से की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पुटा के प्रधान डॉ. भुपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि इस वर्ष के बजट में यूनिवर्सिटी को पिछली बार के बजट से भी कम ग्रांट मिली है। नतीजतन पिछले दो माह से यूनिवर्सिटी के अध्यापकों को वेतन की अदायगी नहीं हुई है। पुटा के सचिव सुखजिंदर बूटर ने कहा कि जत्थेबंदी चाहती है कि हर यूनिवर्सिटी मुलाजिम को महीने के पहले ही दिन वेतन मिले। आगे बताया कि वीसी प्रोफेसर अरविंद ने पुटा के साथ वादा किया था कि वह सभी वर्गों को एक साथ वेतन देंगे, लेकिन उन्होंने वादाखिलाफी की है। चेतावनी दी कि अगर वीसी ने समय से व बिना किसी भेदभाव के सभी मुलाजिमों व अध्यापकों को महीने के पहले दिन वेतन जारी करना शुरू न किया, तो पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके आवास स्थान के बाहर तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। मांग की कि अध्यापकों को बिना देरी बनता वेतन तुरंत जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें