फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : नाभा जेल में दीवार के जरिए बाहर से फेंके गए नशे के छह पैकेट बरामद, चार्जर और फोन भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बाहर से फेंके गए छह नशे के पैकेट जेल मुलाजिमों ने बरामद किए, जिनमें काफी मात्रा में नशे बरामद किए गए। थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट करनैल सिंह ने पुलिस पास शिकायत की थी कि 15 अक्तूबर को मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे टावर नंबर तीन के संतरी ने कंट्रोल रूम पर वायरलेस से सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल की दीवार से बाहरी साइड से कोई चीज जेल परिसर अंदर फेंकी है। इस सूचना पर सहायक सुपरिंटेंडेंट और गार्द संतरी द्वारा जेल की सर्च के दौरान छह पैकेट बरामद किए गए।
इन पैकेटों को जब खोला गया, तो इनमें 48 पैकेट जर्दे के, आठ कूल लिप के पैकेट, 25 बीड़ी के बंडल, 15 गांजे की पुड़ियां, दो सिगरेट की डिब्बी, तीन चार्जर, तीन कीपैड और दो स्मार्ट फोन सिम समेत बरामद किए गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इन पैकेटों को फेंकने वाले की पहचान करने के लिए दीवार के बाहरी हिस्से की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ज रही है। इसी जेल में कुछ साल पहले सेंधमारी करके खूूंखार कैदियों को भगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें