फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख जत्थेबंदियों ने लगाया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी की 2015 से अब तक हुई घटनाओं में इंसाफ की मांग को लेकर विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने पातड़ां-पटियाला सड़क को दो घंटे के लिए जाम करके धरना दिया। मौके पर समाना के तहसीलदार गुरलीन कौर ने पहुंच कर पंजाब सरकार के नाम पर ज्ञापन हासिल किया। मांग की गई कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने को विशेष कानून बनाया जाए, जिसमें आरोपियों को उम्रकैद या सजा ए मौत देने की व्यवस्था हो। इस मौके बहिबल कलां और कोटकपुरा गोली कांडों के आरोपियों को भी गिरफ्तार करके सजाएं देने की मांग की गई। सिख नेताओं रजिंदर सिंह, परमजीत सिंह आदि ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने 12 अक्तूबर तक न्याय न दिया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सिख नेताओं ने इस मौके मांग की कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में डेरा सिरसा के प्रमुख को गिरफ्तार करके पंजाब लाकर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। साथ ही बेअदबी मामलों में डेरा प्रमुख के भगौड़े करार तीन शिष्यों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मांग की कि बेअदबी मामलों के असल साजिशकर्ताओं को सामने लाकर उनके खिलाफ मुकदमे चलाए जाएं। इस मौके श्री आनंदपुर साहिब में हुए बेअदबी की निंदा करते मांग की कि इस कांड के आरोपियों को भी गिरफ्तार करके सजा दी जाएं। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें