रोपड़ के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा का मिठाई खिलाते स्कूल प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवी कक्षा नतीजों में जिले के सात विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। इसमें से छह लड़कियां है। ब्लाक रोपड़ के तीन विद्यार्थी, श्री आनंदपुर साहिब ओर नूरपुरबेदी ब्लाक के दो-दो विद्यार्थी मेरिट में हैं। जिले में पहले नंबर पर डीएवी पब्लिक स्कूल का राहुल सरकार रहा। राहुल सरकार पुत्र रविंदरनाथ सरकार ने 437 नंबर लेकर मेरिट सूची में 14वां स्थान हासिल किया। राहुल कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। ब्लाक श्री आनंदपुर साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोनम गर्ग पुत्री महेश कुमार ने 435 अंक लेकर मेरिट में 16वां तथा जिला में दूसरा स्थान हासिल किया। सोनम गर्ग ने बताया कि वह न्यूरोलाजिस्ट बनकर समाज की सेवा करनी चाहती है। सोनम के पिता दुकानदार हैं।
श्री आनंद
पुर साहिब ब्लाक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) की गुरप्रीत कौर पुत्री मनजीत सिंह व डीएवी पब्लिक स्कूल रोपड़ की निशा राणी पुत्र रजिंदर सिंह ने 431 अंक लेकर मेरिट में 20वां और जिला में तीसरा स्थान हासिल किया। निशा ने बताया वह प्रोफेसर बन्ना चाहती है। निशा ने दसवीं की परीक्षा में भी 96 प्रतिशत अंक लेकर जिलेमें टाप किया था। गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसका मकसद डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।
ब्लाक नूरपुरबेदी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हरमनप्रीत कौर पुत्री बलबीर सिंह ने 430 अंक लेकर प्रदेश में 21वां और जिले में चौथा स्थान हासिल किया। रोपड़ ब्लाक के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मनिंदर कौर पुत्री मनजीत सिंह और नूरपुरबेदी ब्लाक के एमबीएसबीएनबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिब्बा नंगल की छात्रा हरमनप्रीत कौर पुत्री पाल सिंह ने 429 अंक लेकर मेरिट में 22वां और जिले में पांचवा ंस्थान हासिल किया। मनिंदर कौर बीएसी एग्रीकल्चर करना चाहती है। मां अमरजीत कौर ने बताया बेटी मनिंदर ने दसवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।