फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राजपुरा जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। शहर में वीरवार सुबह में हुई बारिश ने नगर काउंसिल की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जमा हुए पानी की निकासी शाम तक भी अच्छी तरह से नहीं हो सकी। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह थे कि सड़कों पर पैदल चलना तो दूर की बात वाहनों से भी निकलना लोगों का मुश्किल हो रहा था। कई लोगों के वाहनों में पानी भरने की वजह से उनके वाहन बंद हो गए और पानी में से अपने वाहनों को घसीटते हुए नजर आए। ऐसा ही हाल शहर की मुख्य बाजार शास्त्री मार्केट, जवाहर मार्केट, बांस बाजार, महावीर मंदिर रोड, कालका रोड, पुराना राजपुरा, गोशाला रोड, ठाकुरद्वारा रोड, गुरु अर्जुन देव कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बारिश का पानी देखने को मिला, जहां कई दुकानों में तक पानी घुस गया, वहीं शहर के अंडरब्रिज के नीचे पानी भर जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पानी से पैदल निकलने को मजबूर थे। समाज सेवी कमल वर्मा ने बताया कि नगर काउंसिल को प्रापर्टी टैक्स के रूप में अच्छी खासी आमदन होती है लेकिन दुकानदारों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। नगर काउंसिल को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मामला जस का तस है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह मामला महावीर मंदिर के नजदीक का है, जहां नई पाइप लाइन डाली गई थी, इस कारण पानी की निकासी न होने के कारण समस्या आई है। इसके लिए हमने एसडीएम राजपुरा से बात की है। नीचे पाइप लाइन में मिट्टी जमा है या कोई और अन्य कारण इसकी जांच कर जल्द पानी की निकासी के उचित प्रबंध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो30पीटीएल01,01ब,01सी,01डी- राजपुरा की सड़कों पर भरा पानी व उनमे से निकलते वाहन, जानकारी देते हुए नगर काउंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें