फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Punjab: झमाझम बारिश से पावरकॉम को बड़ी राहत, 5000 मेगावाट तक घटी बिजली की मांग, थर्मलों की छह यूनिट ठप

Thu, 30 Jun 2022 08:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

दो दिन पहले तो पंजाब में बिजली की मांग रिकॉर्ड 14200 मेगावाट तक दर्ज पहुंच गई थी। बुधवार को भी बिजली की मांग 14187 मेगावाट रही लेकिन गुरुवार को पंजाब में मानसून के दस्तक देते ही कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में समय से पहुंचे मानसून ने पावरकॉम को बड़ी राहत प्रदान की है। गुरुवार को विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश से बिजली की मांग में 5000 मेगावाट तक की गिरावट दर्ज की गई। इसे देखते ही पावरकॉम ने कोयले की बचत करना शुरू कर दिया और तत्काल अपने थर्मल प्लांटों की छह यूनिटों को बंद कर दिया। वहीं प्राइवेट प्लांटों की यूनिटें भी आधी क्षमता पर चलाई गईं। 

विज्ञापन


पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगर इस बार मानसून अच्छा रहा तो पंजाब में गर्मी के सीजन में बिजली की किल्लत नहीं होगी। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी और ऊपर से धान के सीजन के चलते बिजली की मांग 14000 मेगावाट के पार पहुंच गई थी। 

दो दिन पहले तो पंजाब में बिजली की मांग रिकॉर्ड 14200 मेगावाट तक दर्ज पहुंच गई थी। बुधवार को भी बिजली की मांग 14187 मेगावाट रही लेकिन गुरुवार को पंजाब में मानसून के दस्तक देते ही कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम काफी खुशगवार हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इससे पावरकॉम ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि गुरुवार को बिजली की मांग में पिछले दिनों के 14200 मेगावाट के मुकाबले केवल 9200 मेगावाट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इस तरह से बिजली की मांग में 5000 मेगावाट की कमी आई है। पावरकॉम ने तत्काल अपने रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांटों की छह यूनिटों को बंद कर दिया है। वहीं प्राइवेट में राजपुरा की दोनों, तलवंडी साबो की तीन और गोइंदवाल की भी दोनों यूनिटों को आधी क्षमता पर चलाया जा रहा है। गुरुवार को पावरकॉम को मुख्यता अपने थर्मलों से 333 मेगावाट व प्राइवेट थर्मलों से 1901 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से कुल 3000 मेगावाट बिजली मिली। पावरकॉम ने करीब 6300 मेगावाट बिजली बाहर से ली।
 
171 फीडरों के डाउन रहने से बिजली सप्लाई हुई प्रभावित
पंजाब में रहे खराब मौसम व बारिश के चलते 171 फीडरों के डाउन रहने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इनमें से 118 फीडर दो घंटे के लिए, 32 फीडर दो से चार घंटे, 16 फीडर चार से छह घंटे और पांच फीडर छह घंटे से ज्यादा समय के लिए डाउन रहे। इस दौरान पावरकॉम को विभिन्न इलाकों से करीब 40534 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 35492 का खबर लिखे जाने तक निपटारा हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें