फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन बाप-बेटा पर हमला करके बुरी तरह से किया घायल पुलिस ने 9 लोगों को नामजद करने के अलावा 26 अज्ञात खिलाफ केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। थाना सदर समाना के इलाके में पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे पर किरपाणों के साथ लैस होकर हमला करके बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को नामजद करने के अलावा 26 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के पास गुरमीत कौर निवासी ककराला भाईका ने बयान दिया कि उसका पति जरनैल सिंह और ससुर नछत्तर सिंह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही रहने वाले जसवीर सिंह, उसकी पत्नी व बेटी के अलावा गीन सिंह, बंब सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह, लवी खगूड़ा, जसवीर सिंह के साले समेत 26 अज्ञात महिलाओं व पुरुषों ने किरपानों के साथ लैस होकर उसके पति व ससुर पर हमला कर दिया। आरोपी जसवीर सिंह ने उसके पति जरनैल सिंह पर पिस्टल साथ फायर किया, जो उसके पैर में लगा। जैसे ही गुरमीत कौर अपने पति को छुड़ाने गई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर घायल उसके पति व ससुर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गुरमीत कौर के मुताबिक जुलाई में साइकिल पर जा रहे उसके बेटे को आरोपियों ने टक्कर मारी थी। बाद में बहस होने पर उसके बेटे को थप्पड़ भी मारे थे। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। लेकिन आरोपियों ने रंजिश रखी और वारदात को अंजाम दे दिया। हमले में घायल उसके पति जरनैल सिंह के गर्दन व शरीर में कई जगह टांके लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश तेज की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें