फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चलाए जा रहे देह व्यापार का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने शनिवार देर रात दबिश देकर पर्दाफाश किया। मौके से चार महिलाएं व चार पुरुष एतराज योग्य हालत में पकड़े गए, जबकि होटल का मालिक पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने थाना लाहौरी गेट में चार महिलाओं समेत आठ को नामजद करने के अलावा कुछ अज्ञात खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज महल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के नजदीक होटल में छापा मारा गया। वहां से चार महिलाओं समेत आठ को एतराज योग्य हालत में पकड़ा गया। जबकि होटल का मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है कि होटल में देह व्यापार कब से चलाया जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और खुलासे होने की उम्मीद है। इससे पहले पटियाला के भादसों रोड स्थित प्रेम नगर में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया गया था। इस मामले में आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फेसबुक पर ग्राहक तलाश कर अड्डा चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें