फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की सियासत में हलचल: भाजपा की बैठक में पहुंचीं कांग्रेसी सांसद परनीत कौर, बढ़ी बगावत की सुगबुगाहट

Sat, 12 Feb 2022 10:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

परनीत कौर साफ तौर पर कह चुकी हैं कि उनके लिए पार्टी से ऊपर परिवार है। यही वजह है कि वह पंजाब में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में पहुंचीं परनीत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सियासी उठापटक जारी है। शनिवार शाम को पटियाला की कांग्रेस सांसद परनीत कौर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटियाला दौरे से एक दिन पहले परनीत कौर के भाजपा की बैठक में जाने को पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से शनिवार को शहर में एक बैठक रखी गई थी। इसमें सांसद परनीत कौर को विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचने का आमंत्रण दिया गया था। शाम चार बजे बैठक शुरू हुई, जिसमें शिरकत करने वाले सभी भाजपाई उस समय हैरान रह गए, जब परनीत कौर पहुंचीं।

गौरतलब है कि हाल ही में परनीत कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के समाना से प्रत्याशी सुरिंदर सिंह खेड़की के साथ भी बैठक की थी। परनीत ने मीडिया से साफ तौर पर कहा था कि उनके लिए पार्टी से ऊपर परिवार है। यही वजह है कि वह पंजाब में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे कारण बताओ नोटिस के संबंध में परनीत ने कहा था कि पार्टी की ओर से उनको कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। अगले कदम के बारे में भी उन्होंने कहा था कि जल्द पता लग जाएगा कि वह क्या करेंगी। सांसद परनीत कौर ने अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखी है। न वह जिले में कांग्रेस के प्रत्याशियों के हक में वोट मांग रही हैं और न ही वह कैप्टन के साथ कोई चुनावी मंच साझा कर रही हैं।

परनीत कौर से संबंध में कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल पूछा जाता है। गुरुवार को परनीत कौर समाना पहुंचीं थी और वहां कैप्टन की पार्टी के प्रत्याशी सुरिंदर सिंह खेड़की के साथ बंद कमरे में काफी समय तक बैठक की थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने एक गुप्त मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को खेड़की की सहायता की भी अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें