फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, एक ही दिन में 17 नए केस आए कुल केसों की गिनती 46 पहुंची, विभाग ने 26448 घरों की चेकिंग कर डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक ही दिन में 17 डेंगू के नए केस मिले। इसके साथ जिले में डेंगू के कुल केसों की गिनती 46 हो गई है। इसे विभाग ने एक चेतावनी के रूप में लिया है। विभाग की ओर से हरेक डेंगू केस की पड़ताल की जा रही है और उसके घर के आसपास मच्छरों के कंट्रोल को जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि डेंगू के केसों में पिछले दो-तीन दिनों में तेजी आई है। शुक्रवार को आए 17 डेंगू के केस पटियाला शहर, राजपुरा और कालोमाजरा इलाकों में पाए गए हैं। वहीं शुक्रवार को मनाए जाने वाले ड्राई डे के तहत सेहत विभाग की ओर से 26448 घरों की चेकिंग की गई, जिनमें 485 घरों में डेंगू का लारवा मिला। मौके पर ही इस लारवा को विभाग की टीम द्वारा नष्ट कराया गया। टीमों की ओर से 15 लोगों के चालान भी काटे गए। सीएमओ ने कहा कि डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए विभाग ज्यादा अलर्ट हो गया है। बड़े स्तर पर लोगों के घरों की चेकिंग करके लारवा नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें