पटियाला। मुल्तानी मल मोदी कालेज की छात्रा तानिशबीर कौर संधू ने दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एएसबीसी एशियन यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर कालेज व देश का नाम रोशन किया है।
इसके साथ ही छात्रा ने 3000 डालर की ईनामी राशि भी जीती। कालेज प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने छात्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि कालेज ऐसे स्टूडेंट्स की भविष्य में और सफलताएं हासिल करने के लिए हर संभव मदद करेगा। गौरतलब है कि तानिशबीर कौर संधू इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करके अगले साल होने वाली कामनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए क्वालीफाई कर गई है।
छात्रा ने इससे पहले एएसबीसी एशियन जूनियर (पुरुष और महिला) बाक्सिंग चैंपियनशिप यूएई 2019 में गोल्ड मेडल और थर्ड नेशंस कप 2019-20 सरबिया में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। कालेज के डीन स्पोर्ट्स डॉ. निशान सिंह ने इस उच्चस्तरीय प्राप्ति के लिए बधाई दी है।