फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: जेल में नशा व मोबाइल मंगाए, साथी की मदद से दीवार फांद उठाने गया, मौके पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरामद तीनों पैकेट खोले, तो मिलीं 73 जर्दे की पुडिय़ां और एक मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में एक हवालाती ने बाहर से नशे और मोबाइल के पैकेट गिरवाए। बाद में अपने एक साथी की मदद से दीवार फांद कर पैकेटों को उठाना गया, लेकिन मौके पर पकड़ा गया। पैकेटों में से जेल मुलाजिमों ने 73 जर्दे की पुडिय़ां और एक मोबाइल समेत सिम व बैटरी बरामद किया गया। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने शिकायत पर दोनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरबंस लाल की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हवालाती दीपक कुमार निवासी भाखड़ा काॅलोनी पटियाला ने फेंकवाए थे। जिसे उठाने के लिए उसने अपने एक साथी हवालाती दीपक कुमार निवासी जिला ऊना हिमाचल प्रदेश की मदद से दीवार फांदी और बाहरी चारदिवारी के पास चला गया। लेकिन मौके पर हवालाती को काबू करके जब जेल मुलाजिमों ने तलाशी ली, तो तीन पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में से 73 जर्दे की पुडिय़ां और एक मोबाइल बरामद किया गया। इस शिकायत के आधार पर दोनों हवालातियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें